गालीबाज महिला के बाद अब एक और नया स्वरूप-जूतेबाज महिला ने दिखाये हाथ

गालीबाज महिला के बाद अब एक और नया स्वरूप-जूतेबाज महिला ने दिखाये हाथ

नई दिल्ली। महिलाओं द्वारा पुरुषों के साथ की जाने वाली गाली गलौज एवं मारपीट के रोजाना नए नए मामले उजागर हो रहे हैं। आमतौर पर महिला उत्पीड़न के आरोपों का सामना करने वाले पुरुषों की हालत आज क्या हो रही है इस बात को सोशल मीडिया उजागर करने में लगा हुआ है। गालीबाज महिलाओं के कारनामों के बाद सोशल मीडिया पर अब एक और जूतेबाज महिला का जोमैटो फूड डिलीवरी बॉय को जूते से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। ऑर्डर देने के लिए जा रहे लड़के की महिला जूते से पिटाई करती हुई वीडियो में दिखाई दे रही है। वीडियो को लेकर डिलीवरी ब्वॉय के साथ जूते से मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग की जा रही है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसी महीने की 16 अगस्त का होना बताए जा रहे वीडियो को ट्विटर पर डीजे नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है। उन्होंने दावा किया है कि डिलीवरी ब्वॉय उनके महिला के आर्डर को ले जा रहा था और वायरल हो रहे क्लिप को एक दर्शक ने रिकार्ड किया था।

वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि किसी महिला ने उसे आर्डर दिया और डिलीवरी किये जाने के दौरान उसे अपने जूते से मारना शुरू कर दिया। कैप्शन में यह भी लिखा गया है कि डिलीवरी ब्वॉय को इस बात का डर था कि वह महिला के विरोध में अपनी नौकरी को खो देगा।

इसलिए वह चुपचाप खड़ा हुआ महिला के जूतों की मार को सहन करता रहा। वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट करते हुए जूतेबाज महिला के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top