डबल मर्डर के बाद आरोपी ने किया सुसाइड

डबल मर्डर के बाद आरोपी ने किया सुसाइड

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। यहां घर में घुसकर सास-बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हैरानी की बात तो तब सामने आई जब आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद जहर खाकर अपनी ही जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीँ दूसरी तरफ वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी लक्ष्मण को शक था कि संतोषी रत्नाकर के बेटे और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। इसको लेकर लक्ष्मण और उसकी पत्नी के बीच कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। विवाद के बाद लक्ष्मण की पत्नी अपने मायके चली गई थी। जानकारी के मुताबिक वारदात की रात आरोपी लक्ष्मण संतोषी रत्नाकर के बेटे को मारने की नियत से घर में घुसा था। लक्ष्मण जब संतोषी के बेटे को मारने के लिए उसके कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से वह वापस लौट आया। फिर लक्ष्मण अपनी पत्नी को मारने की नियत से निकल पड़ा, लेकिन उसने रास्ते में ही जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर खरसिया पुलिस ने आरोपी को बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल डबरा थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहीं है।



epmty
epmty
Top