हथियार लेकर बैंडिट क्वीन बनी घूम रही महिला निकली शिक्षिका

हथियार लेकर बैंडिट क्वीन बनी घूम रही महिला निकली शिक्षिका

मैनपुरी। हथियार लेकर बैंडिट क्वीन बनी घूम रही महिला को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जांच पड़ताल के दौरान शिक्षिका निकली महिला की जींस में तमंचा बरामद होते ही पुलिस के साथ मौके पर मौजूद लोगों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया।

दरअसल मंगलवार को मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहे पर मौजूद पुलिस आते जाते लोगों की चैकिंग के लिए अभियान चला रही थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला तमंचा लेकर जा रही है। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस उस महिला के पास पहुंची। महिला कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली, तो उसके जीन्स से तमंचा बरामद हुआ। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। इस घटना की आसपास के लोगों ने वीडियो बना ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। तमंचेबाज निकली महिला पेशे से टीचर बताई जा रही हैं।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी महिला का नाम करिश्मा पुत्री पूरन सिंह यादव है। वह फिरोजाबाद की रहने वाली है। वह पेशे से टीचर बताई जा रही है। उसकी रठेरा गांव निवासी उमेश के यहां ननिहाल है। मंगलवार को वह मैनपुरी किसी काम से आई थी। इस दौरान किसी ने उसके पास तमंचा भेज देख लिया था। तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ शुरू की। पहले तो ना नुकुर करती रही। इसके साथ उसने पुलिसकर्मियों पर रौब गालिब भी किया। बावजूद इसके, महिला कांस्टेबल ने शुरू तलाशी ली। जिसमें उसकी जींस से 315 बोर का तमंचा निकल आया।

एसपी अजय कुमार राय ने बताया कि जिले में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी में पता चला एक महिला के पास तमंचा बरामद किया गया है। मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है वह शिक्षिका है। अब पता लगाया जा रहा है कहां पर शिक्षक है। इसके साथ ही उसके बाद कहां पर उसकी तैनाती है।

epmty
epmty
Top