प्रयागराज हिंसा में 95 की पहचान, 5 हजार की ढूंढ, अब लगेंगे पोस्टर

प्रयागराज हिंसा में 95 की पहचान, 5 हजार की ढूंढ, अब लगेंगे पोस्टर

प्रयागराज। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वाले लोगों में शामिल 95 लोगों की पुलिस द्वारा पहचान कर ली गई है, जबकि 5000 लोगों की खोजबीन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बवालियों की तलाश में अब उनके पोस्टर महानगर में चस्पा किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस कैमरे एवं अन्य लोगों से मिली वीडियो से आरोपियों की पहचान कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। बवाल करने वाले कई लोगों की पहचान होने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है। पुलिस अब उनके पोस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।

आईजी प्रयागराज डॉ राकेश कुमार सिंह के मुताबिक प्रयागराज में हुई हिंसा में कई स्थानीय लोगों के घरों एवं वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बवालियो की करतूत से प्रभावित हुए लोग अब खुद जाने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा है इन लोगों के हुए नुकसान के उपद्रवियों से भरपाई कराई जाएगी। प्रयागराज के करेली और खुल्दाबाद थानों में अभी तक स्थानीय लोगों के नुकसान से संबंधित तकरीबन 5 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। हिंसा की वारदात में शामिल अभी तक 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

करीब 95 आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें नामजद और 5000 से ज्यादा अज्ञात लोगों को पुलिस द्वारा बवाल के सिलसिले में आरोपी बनाया गया है। इनमें से 92 आरोपियों की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अटाला मस्जिद के इमाम समेत 67 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

epmty
epmty
Top