ASP ने निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं- अधीनस्थों को दिए सख्त निर्देश

शामली। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा धार्मिक स्थलो को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक एन0पी0 सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत दिनाँक 24/25.09.2025 की रात्रि में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों/मन्दिरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन कर सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।
Next Story
epmty
epmty