मुठभेड़ में गोली लगते ही जोड़े हाथ- गिड़गिड़ाकर बोला नहीं करूंगा गुनाह

मुठभेड़ में गोली लगते ही जोड़े हाथ- गिड़गिड़ाकर बोला नहीं करूंगा गुनाह

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद की थाना शाहपुर पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने विनोद गडरिया गैंग के सदस्य को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। अरेस्ट किया गया बदमाश डकैती डालने के लिए किसी मकान की रेकी करने को आया था।


शुक्रवार की तड़के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं एसपी देहात आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही जनपद की थाना शाहपुर पुलिस को विनोद गडरिया गैंग के सदस्य रवि के इलाके में आने की जानकारी मिली थी।


मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शाहपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने विनोद गडरिया गैंग के सदस्य रवि को खोजबीन कर घेर लिया।

इस दौरान पुलिस ने₹25000 के इनामी रवि को सरेंडर करने को कहा, लेकिन वह पुलिस टीम पर गोलियां चलाते हुए भागने की कोशिश करने लगा। एक्शन में आई पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में जब गोली चलाई तो बदमाश पर में गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।


पुलिस ने घायल हुए बदमाश को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में एडमिट कराया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में घायल कर अरेस्ट किए गए रवि ने बताया है कि वह शाहपुर क्षेत्र में डकैती डालने के लिए किसी मकान की रेकी करने को आया था।

Next Story
epmty
epmty
Top