ADG भानु का साइबर ठगों पर शिकंजा- 416 अरेस्ट, 30 लाख की लौटाई रकम

मेरठ। मेरठ जोन के पुलिस मुखिया भानु भास्कर की अगुवाई में मेरठ जोन में साइबर क्राईम से सम्बंधित 735 मुकदमे दर्ज हुए, जिन अपराधियों द्वारा मासूम लोगों सहित पढ़े-लिखे लोगों को को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया गया। लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वालों पर मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर के नेतृत्व में मेरठ जोन पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया गया तो वर्ष 2025 में 416 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़े घर को रवाना कर दिया गया।
मेरठ जोन की पुलिस द्वारा कार्रवाई कर जेल में पहुंचाये गये साइबर ठगों के बाद से साइबर ठगी करने वाले अपराधियों में कहीं न कहीं पुलिस की कार्रवाई का भय तो पैदा हुआ ही है, जिससे की कोई भी साइबर ठग ठगी का शिकार बनाने का हौंसला न कर सके। मेरठ जोन की पुलिस द्वारा साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमे कायम कर उन्हें जेल तो पहुंचाने काम किया गया ही बल्कि साइबर ठगों द्वारा जो भोले-भाले लोगों के खातों से निकाली गई थी, उस रकम को उनके खातों में वापस कराकर उनके मुखड़ों को मुस्कान से चमकाया गया।
एडीजी भानु भास्कर की अगुवाई में मेरठ जोन पुलिस द्वारा 30 लाख 13 हजार 704 रूपये साइबर ठगों के कब्जे से निकालकर पीड़ितों के खातों में वापस कराये गये। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर के नेतृत्व में मेरठ जोन की पुलिस द्वारा साइबर ठगों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर पेश है खोजी न्यूज की खास रपट....
मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन मेरठ जोन की पुलिस द्वारा साइबर अपराध व धोखाधड़ी की चपेट में आये मासूम पीड़ितों की समस्या का निस्तारण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई। मेरठ जोन के तमाम जिलों में वर्ष 2025 के भीतर की गई साइबर चोरी, धोखाधड़ी के बाबत अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसके बाद मेरठ जोन की पुलिस द्वारा टीमों का गठन किया गया और साइबर अपराध पर पकड़ रखने वाले पुलिस अफसरों व पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया। जैसे-जैसे शिकायते मिलती रही या मुकदमों के पंजीकृत होने का सिलसिला आगे बढ़ता रहा, वैसे-वैसे ही मेरठ जोन की पुलिस के पुलिस अफसर व कर्मचारी कार्रवाई करने में भी पीछे नहीं रहे।
सात जिलों वाला मेरठ जोन के पुलिस मुखिया भानु भास्कर की अगुवाई में समस्त जिलों के पुलिस कमांडर की अगुवाई में जिलों की पुलिस द्वारा कार्रवाईयां की गई। साइबर अपराध के सम्बंध में कितने मुकदमें मेरठ जोन के थानों पर पंजीकृत हुए और कितने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और मासूम पीड़ितों से साइबर ठगों द्वारा हड़पी गई कितनी रकम को वापस कराने का काम किया है। सबसे पहले बात करते हैं मेरठ जोन के सहारनपुर रेंज की। तीनों जिलों वाले सहारनपुर रेंज के पहला जिला सहारनपुर में साबइर क्राइम के सम्बंध में 145 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में सहारनपुर पुलिस द्वारा 64 साइबर अपराधियों की धरपकड़ कर उन्हें कारागार की चार दीवारों में बंद कराने का काम किया गया और 14 लाख, 2 हजार, 671 रूपये साइबर ठगों के चंगुल से निकालकर पीड़ितों के खातों में वापस कराने का काम किया गया।
सहारनपुर रेंज का दूसरा बड़ा जिला मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में साइबर अपराध के बाबत 82 मुकदमे दर्ज हुए, जिमसें मुजफ्फरनगर पुलिस कमांडर संजय कुमार वर्मा की अगुवाई में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाते हुए 71 साइबर अपराधियों को अरेस्ट किया गया। आवेदकों की शिकायत के आधार पर मुजफ्फरनगर पुलिस के होनहार पुलिस अफसरों व कर्मचारियों ने साइबर अपराधियों के चंगुल से रकम 7 लाख 27 हजार 651 रूपये निकालकर पीड़ितों को वापस कराया गया। शामली जिले में साइबर अपराध से सम्बंधित 41 मुकदमे दर्ज होते हैं, जिसमें शामली पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शामली पुलिस द्वारा 31 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। साथ ही शामली पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के कब्जे से 59,157 रूपये निकालकर पीड़ितों को वापस कराया गया।
मेरठ जोन की मेरठ रेंज के मेरठ जिले में साइबर अपराध होने के सम्बंध में 171 मुकदमे दर्ज हुए, जिसमें मेरठ के एसएसपी विपिन ताड़ा के निर्देशन में मेरठ पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी का शतक बनाते हुए 102 साइबर आरोपियों को अरेस्ट किया गया और साइबर अपराधियों द्वारा मासूम पीड़ितों से ठगी गई रकम में से 1 लाख 78 हजार 700 रूपये को पीड़ितों को वापस करवाया गया। बुलंदशहर जिले में साइबर अपराध से सम्बंधित 175 मुकदमे कायम होते हैं, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष श्लोक कुमार की अगुवाई में बुलंदशहर पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने का सैंकड़ा मारते हुए 104 आरोपियों को धर दबोचकर उन्हें कारागार एक्सप्रेस में रवाना कर दिया गया है। साथ ही बुलंदशहर पुलिस द्वारा साबइर ठगी का शिकार हुए पीड़ितों को उनकी ठगी गये 3,54,252 रूपये उन्हें वापस कराकर उनके चेहरे पर स्माइल लाने का काम किया गया।
मेरठ जोन के हापुड़ जिले के इस वक्त पुलिस मुखिया है ज्ञानेंजय सिंह। हापुड जिले में साइबर क्राइम के 69 अभियोग पंजीकृत हुए, जिसमें पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंजय सिंह की अगुवाई में हापुड़ पुलिस द्वारा 21 साबइर आरोपियों को धर पकड़कर उन्हें जेल भेजा गया। हापुड़ पुलिस द्वारा साइबर ठगों के कब्जे से दो लाख 700 रूपये निकालकर पीड़ितों के खातों मे ंवो रकम लौटाया गया। बागपत जनपद में साइबर क्राइम के 52 मुकदमे कायम होते हैं, जिसमें पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में बागपत पुलिस द्वारा 20 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और साइबर अपराधियों के चंगुल से 91 हजार 373 रूपये निकालकर पीड़ितों के खातों में वापस कराया गया।