लड़की से छेड़छाड़ मामले में दोषी करार AAP विधायक किया गिरफ्तार

लड़की से छेड़छाड़ मामले में दोषी करार AAP विधायक किया गिरफ्तार

तरनतारन। लड़की के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में सात व्यक्तियों के साथ दोषी करार दिए गए आम आदमी पार्टी के विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 12 सितंबर को अदालत द्वारा अब विधायक समेत सभी दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।

बुधवार को पंजाब की खडूर साहिब विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 7 लोगों को मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

तरनतारन की जिला अदालत ने आज वर्ष 2013 में हुई मारपीट और छेड़छाड़ के मामले की सुनवाई करते हुए आप विधायक समेत सभी सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए 12 सितंबर को उन्हें सजा सुनाने का ऐलान किया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में जिस समय मौजूद आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा एक टैक्सी ड्राइवर थे, उस दौरान विधायक के ऊपर शादी में आई लड़की के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था।

लड़की ने टैक्सी ड्राइवर पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत के फैसले को लेकर विधायक के एडवोकेट ने बताया है कि दलित लड़की के साथ मारपीट का मामला है। अभी फैसला आना है जिसे हम हाईकोर्ट में चैलेंज करेंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top