चांद पर चढ़कर बैठी चांदी-सोने के दामों में भी उछाला-ऑल टाइम हाई पर..

चांद पर चढ़कर बैठी चांदी-सोने के दामों में भी उछाला-ऑल टाइम हाई पर..

नई दिल्ली। चांद पर चढ़ी चांदी आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। सोने के दामों में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है। सोने के दामों में 747 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

बृहस्पतिवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक आज चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी के दाम 1500 रुपए बढ़कर अब 186 988 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। इससे पहले बुधवार को चांदी के दाम 185 448 रुपए प्रति किलोग्राम पर थे। आज हुई 1500 रुपए की बढ़ोतरी के बाद इस साल चांदी की कीमत 100971 रुपए बढ़ चुकी है।

उधर पीली धातु के रूप में जाना पहचाने जाने वाला सोना 747 रुपए बढ़कर एक 28 535 रुपए प्रति 10 ग्राम के दामों पर पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सोने के दाम 127788 रुपए पर थे, 17 अक्टूबर को सोने के दामों ने 130 874 रुपए का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था।

Next Story
epmty
epmty
Top