5 दिन की चढ़ाई के बाद चांदी गिरी धड़ाम- सोने के दामों में भी गिरावट

नई दिल्ली। लोगों की धड़कनों को 5 दिनों तक लगातार बुरी तरह बढ़ाने के बाद चांदी आज धड़ाम से गिर गई है। सोने के दामों में भी आज बाजार में गिरावट का दौर चल रहा है।
मंगलवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का 10 ग्राम का भाव 2119 रुपए गिरकर 134 362 रुपए पर आ गया है। सोमवार को यही सोना 136481 रुपए प्रति 10 ग्राम की बाजार में मिल रहा था। मंगलवार को चांदी के नखरे भी बुरी तरह से कम हुए हैं। लगातार पांच दिनों की चढ़ाई के बाद फूले दम के चलते चांदी की कीमत आज 3973 गिर गई है। सर्राफा बाजार में चांदी आज 231467 प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है।
सोमवार को चांदी के दामों में बडा उतार चढ़ाव रहा था, सर्राफा बाजार में हुए शुरूआती कारोबार के दौरान चांदी 243483 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। लेकिन बाद में जब चांदी के गिरावट दामों में गिरावट आई तो यह 7333 रुपए का गोता खाते हुए 235 440 रुपए पर बंद हुई।


