छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से इतने लोगों की हुई मौत

छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से इतने लोगों की हुई मौत

मैड्रिड, स्पेन के वालेंसिया क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गयी।

क्षेत्रीय सरकार ने इसकी पुष्टि की। सरकारी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि यह दुर्घटना रेक्वेना शहर के पास शनिवार को पूर्वाह्न लगभग 11:25 बजे हुयी। विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद तेज़ रफ्तार से गोता लगाकर पास के खेतों में जा गिरा, जिससे दोनों यात्रियों की मौत हो गई।

विमान आग से पूरी तरह नष्ट हो गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के समय मौसम की स्थिति अनुकूल बताई गयी थी। दोनों पीड़ित वालेंसिया शहर के निवासी थे।

Next Story
epmty
epmty
Top