तेल पर और ज्यादा रियायत की बात कहकर रुस ने ट्रंप को लगाई मिर्ची

तेल पर और ज्यादा रियायत की बात कहकर रुस ने ट्रंप को लगाई मिर्ची
  • whatsapp
  • Telegram

मास्को। रूस ने भारत की ओर से खरीदे जा रहे कच्चे तेल पर और ज्यादा रियायत देने के साथ ही S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति बढ़ाने की बात कहकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिर्ची लगा दी है। रुस से तेल खरीदे जाने से ट्रंप पहले ही भारत से खफा चल रहे हैं।

बुधवार को भारत द्वारा रुस से खरीदे जा रहे कच्चे तेल पर जल्दी ही और ज्यादा रियायत मिलनी की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा रूस की ओर से भारत को दिए जा रहे एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति बढ़ाने की बात भी कही गई है।

अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ दबाव बनाने के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन का यह भारत के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है‌। भारत पहले ही रुस से डिस्काउंट के आधार पर कच्चा तेल खरीद रहा है, लेकिन अब और ज्यादा डिस्काउंट मिलने से भारत का काफी पैसा बचेगा।

मिल रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूराल क्रूड की कीमत अब ब्रेंट क्रूड की तुलना में तीन-चार डॉलर प्रति बैरल कम हो सकती है। मिल रही जानकारी के मुताबिक सितंबर के अंत और अक्टूबर महीने में इस छूट का लाभ मिल सकता है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ पिछले महीने की लगाया था, इसमें से 25% टैरिफ रुस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से लगाया गया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top