अमेरिका में खुले में पेशाब करने से रोकना भारतीय को पड़ा महंगा - हत्या

अमेरिका में खुले में पेशाब करने से रोकना भारतीय को पड़ा महंगा - हत्या

नई दिल्ली। डंकी रूट से भारत से अमेरिका गए युवक की उस समय हत्या कर दी गई जब उसने एक अमेरिकी मूल के व्यक्ति को खुले में पेशाब करने से रोक दिया।

गौरतलब है कि हरियाणा राज्य के जींद जिले के बराह कला गांव के रहने वाला कपिल साल 2022 में 40 लाख रुपए खर्च करके डंकी रूट से अमेरिका में काम करने गया था। बताया जाता है तब से कपिल अमेरिका में ही रह रहा था। बताया जाता है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में जब एक अमेरिकी मूल का व्यक्ति खुले में पेशाब कर रहा था तब हरियाणा के रहने वाले कपिल ने उसे खुले में पेशाब करने से मना किया।

बताया जाता है कि इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढ़ा कि अमेरिकी मूल के व्यक्ति ने हथियार निकाल कर कपिल को गोली मार दी। बताया जाता है की गोली लगने से कपिल की मौत हो गई है। अमेरिका में हरियाणा के युवक कपिल की हत्या के बाद उसके परिवार में शोक व्याप्त है।

Next Story
epmty
epmty
Top