चुनावी रैली संबोधित कर रहे राष्ट्रपति उम्मीदवार को मारी गोली- हालत नाजुक

चुनावी रैली संबोधित कर रहे राष्ट्रपति उम्मीदवार को मारी गोली- हालत नाजुक

नई दिल्ली। चुनावी रैली को संबोधित कर रहे कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को गोली मार दी गई है। अस्पताल में भर्ती कराए गए कैंडिडेट की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए गोली मारने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में अंजाम दी गई गोली मारने की घटना के अंतर्गत राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को उस समय गोली मार दी गई, जब वह अपने चुनाव प्रचार के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

वर्ष 2026 में कोलंबिया में होने वाले राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे 39 वर्षीय मिगुएल उरीबे को रैली संबोधन के दौरान हमलावर ने पीठ में गोलियां मारी। बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने बताया है कि यह हमला राजधानी उबेटा के फोंतिबोन इलाके में अंजाम दिया गया है।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की नाजुक हालत को देखते हुए पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए 15 साल के हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top