पाक महिला की LoC पार करने की कोशिश नाकाम- ली गई हिरासत में
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश को नाकाम करते हुए इंडियन आर्मी के जवानों ने एक पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया है जिसके जैश ए मोहम्मद से लिंक की जांच की जा रही है।
बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जनपद में नियंत्रण रेखा पर इंडियन आर्मी ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी महिला को पकड़ा है जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से भारतीय सीमा में एंट्री करने की कोशिश कर रही थी।
जानकारी मिल रही है कि हिरासत में ली गई पाकिस्तानी महिला की पहचान शहनाज अख्तर के रूप में की गई है। पाकिस्तानी महिला की गिरफ्तारी उस समय की गई जब शहनाज अख्तर नामक यह महिला मेंढर मंडल में एलओसी पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी।
इंडियन आर्मी के जवानों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी थी, सेना के निगरानी उपकरणों के माध्यम से महिला को नियंत्रण रेखा पार करते समय ट्रैक किया गया, हिरासत में ली गई शहनाज अख्तर पाकिस्तान के कोटली जनपद के गामा गांव की रहने वाली होना बताई गई है।
इंडियन आर्मी द्वारा किए गए जांच में पता चला है कि भारत में घुसपैठ करने से पहले शहनाज अख्तर एक पाकिस्तानी सेना चौकी के पास रूकी थी, जहां पाकिस्तान सेना के जवानों ने उसे नाश्ता कराया और बाद में नियंत्रण रेखा की ओर भेज दिया।


