अर्थव्यवस्था में भारत की ऐतिहासिक छलांग-जापान को दिया धोबी पाट

नई दिल्ली। विदाई ले रहे साल में भारत ने अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग लगाते हुए जापान को पछाड दिया है। भारत अब दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के मुकाम पर जा बैठा है।
वर्ष 2025 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ है, क्योंकि इस साल भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के पायदान पर जाकर बैठ गया है।
दूसरी तिमाही यानी Q-2 में भारत की जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 8.2% पर रही है। नवंबर महीने में यदि खुदरा महंगाई दर की बात की जाए तो यह गिरकर अब 0.71% पर आ गई है। बेरोजगारी के मामले में भी नवंबर महीने में बेरोजगारी की दर नीचे गिरते हुए 4.7% रह गई है जो अप्रैल 2025 के बाद का महंगाई के मामले में सबसे निचला स्तर है।
देश में ग्रोथ रेट ऊंची रही है और महंगाई बेहद कम, अर्थशास्त्र के लिहाज से ऐसी परिस्थितियों को गोल्डिलॉक्स पीरियड कहा
जाता है।


