दिवाली विश्व धरोहर घोषित-राजधानी में सजेगी इमारतें

नई दिल्ली। यूनेस्को यानी संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की इंटेंसिबल कल्चरल हेरिटेज यानी अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में भारत में मनाए जाने वाले दीपावली के त्यौहार को शामिल किया है। घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने 10 दिसंबर को विशेष दीपावली समारोह आयोजित करने का फैसला किया है।
बुधवार को दीपावली को यूनेस्को द्वारा अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने का ऐलान किया गया है। यूनेस्को ने दिवाली को विश्व धरोहर घोषित करने की जानकारी देते हुए भारत को इसकी बधाई भी दी है। दीपावली को अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने का फैसला उस वक्त सामने आया है जब दिल्ली यूनेस्को की इंटर गवर्नमेंट कमेटी का इंटेलिजिबल हेरिटेज की 20वीं बैठक की मेजबानी कर रही है।
इसी मौके को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से अब 10 दिसंबर को विशेष दीपावली समारोह आयोजित करने का फैसला किया गया है, ताकि दुनिया के सामने भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत तरीके से प्रस्तुत किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली को विश्व धरोहर घोषित करने की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा है कि भारत और दुनिया भर के लोग इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि हमारे लिए दिवाली संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी है। उन्होंने लिखा है कि यह हमारी सभ्यता की आत्मा है और यह ज्ञान तथा धर्म का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने लिखा है कि दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल किए जाने से इस त्यौहार की वैश्विक लोकप्रियता में और अधिक इजाफा होगा। प्रभु श्री राम के आदर्श हमें शास्वत रूप से मार्गदर्शन करते रहे।


