जुलाई में रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की ये फिल्म

जुलाई में रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की ये फिल्म

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई को रिलीज होगी

विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'किंगडम' की रिलीज डेट का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है।

विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो उनकी आगामी फिल्म 'किंगडम' का नया प्रोमो है। इसकी शुरुआत में विजय को ऑफिसर की वर्दी में देखा गया। हालांकि, इसके बाद विजय को कैदी के अवतार में भी दिखाया गया, जिसमें वो अपने हक की लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं। विजय ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि 'किंगडम' 31 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

फिल्म किंगडममें विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। फिल्म को सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के बैनर तले नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top