छेड़छाड़ करने वाले बुड्ढे को सुनाई 5 साल कैद की सजा

छेड़छाड़ करने वाले बुड्ढे को सुनाई 5 साल कैद की सजा

नई दिल्ली। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में 79 साल के बुड्ढे को 5 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत के सम्मुख वृद्ध 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का दोषी पाया गया है। कोर्ट ने वृद्ध की उम्र को देखकर कोई राहत नहीं दी है। साथ ही उसके ऊपर दो हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है।

बृहस्पतिवार को हरियाणा की फतेहाबाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का दोषी पाते हुए 79 साल के बुड्ढे को 5 साल कैद की सजा सुनाई है। उसने बच्ची के मुंह पर दांत से काटा था। जिसके चलते बच्ची का अस्पताल में इलाज भी चला था।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक टोहाना सदर पुलिस ने वर्ष 2021 की 30 जून को एक महिला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर 79 वर्षीय सुघड सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा के अलावा 500ी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी सुघड सिंह शराबी कबाबी एवं झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है और वह आस पड़ोस की बहू बेटियों के ऊपर अपनी गंदी नजर रखता है। आरोपी सुघड सिंह उसके अलावा उसकी छोटी बेटियों के साथ गलत तरीके से पेश आता है। बच्चियों को देखकर गलत हरकत एवं इशारे करता है।

महिला ने बताया कि वर्ष 2021 की 27 जून को सवेरे वह उसकी छोटी बेटी को दुकान से सामान मंगवाने के बहाने अपने घर पर ले गया। इसके बाद मकान का दरवाजा बंद करके वह बच्ची के साथ गलत हरकत करने लगा। इस दौरान उसने बेटी के मुंह पर काट लिया और गलत हरकत की। बेटी के मुंह पर दातों के काफी निशान मिले। जिसका कई दिनों तक इलाज चला। बच्ची घर आई तो उसने सुघड सिंह की हरकत के बारे में अपनी मां को जानकारी दी।

बच्ची से अश्लील हरकत करने का यह मामला तकरीबन 10 महीने से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा था। आज बृहस्पतिवार को जज बलवंत सिंह ने दोनों पक्षों की बहस और सबूतों को देख कर वृद्ध को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का दोषी ठहराया। वकीलों ने बड़ी उम्र का हवाला देते हुए रियायत की अपील की, लेकिन अदालत ने उसके दोष को बड़ा माना।

epmty
epmty
Top