हत्या मामले में जेल में सजा काट रहे दरोगा को HC से मिली जमानत

हत्या मामले में जेल में सजा काट रहे दरोगा को HC से मिली जमानत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के जिला कारागार में हत्या मामले में सजा काट रहे पुलिस दरोगा को उच्च न्यायालय के आदेश से जमानत मिल गयी है। न्यायालय के सूत्रों के अनुसार प्रयागराज न्यायालय में एक अधिवक्ता नवी अहमद के आरोपी दरोगा शैलेंद्र सिंह को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने की जानकारी मिली है।

जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा ने आज इस सम्बंध में बताया कि उन्हें भी इस बात की सूचना मिली है कि जेल में निरुद्ध पुलिस दरोगा शैलेंद्र सिंह को उच्च न्यायालय ने कल ज़मानत दी है। हालांकि उन्होंने कहा उन्हें अभी आदेश की प्रति नही मिली है।

गौरतलब है कि सन 2015 में एक अधिवक्ता नबी अहमद को अदालत में गोली मारी गयी थी। गोली मारने का आरोप दरोगा शैलेंद्र सिंह पर लगा था। पुलिस ने शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रयागराज का मामला स्थान्तरित होकर रायबरेली की अदालत में चल रहा था। यहाँ के सत्र न्यायाधीश ने शैलेंद्र सिंह के आरोपो के आधार पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मगर इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी। सूत्रों के मुताबिक शैलेंद्र सिंह को उच्च न्यायालय ने जमानत दी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top