इस पूर्व मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबियत तो अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

नई दिल्ली। डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया है हालांकि उनकी हालत अब स्थिर है और उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर अपने स्वस्थ होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी है।
गौरतलब है कि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को रविवार रात को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद भुवनेश्वर के सैम अल्टीमेट मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके समर्थक परेशान हो गए थे हालांकि अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की हालत स्थिर है तथा अब उनको स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है।
बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब उनकी हालत में सुधार हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने समर्थको को सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी करते हुए अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी है।