कांग्रेस अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत- कराया गया अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत- कराया गया अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को तबीयत बिगड़ने की वजह से राजधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रेसिडेंट को बुखार और पैरों में दर्द की समस्या हुई थी। अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष की स्थिति पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं‌

बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है, जिसके चलते कांग्रेस के 83 वर्षीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बेंगलुरु के एमएस रमैया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को मल्लिकार्जुन खड़गे को बुखार होने और पैरों में दर्द की समस्या उत्पन्न हुई थी, इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टर कांग्रेस अध्यक्ष की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

उधर कांग्रेस अध्यक्ष के स्वास्थ्य को लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है और कांग्रेस अध्यक्ष की हालत स्थिर है।

उल्लेखनीय है कि अचानक से बीमारी का शिकार हुए मल्लिकार्जुन खड़गे को आगामी 7 अक्टूबर को नागालैंड के कोहिमा में जाने का कार्यक्रम है, जहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

लेकिन अब खड़गे की तबीयत बिगड़ने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के नागालैंड दौरे पर संशय के बादल मंडरा गए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top