मॉर्निंग वॉक के दौरान बिगड़ी मुख्यमंत्री की सेहत- अस्पताल में भर्ती

मॉर्निंग वॉक के दौरान बिगड़ी मुख्यमंत्री की सेहत- अस्पताल में भर्ती

चेन्नई। स्वास्थ्य की दृष्टि से मॉर्निंग वॉक कर रहे मुख्यमंत्री की अचानक से सेहत बिगड़ गई। मामले का पता चलते ही मुख्यमंत्री को ट्रीटमेंट के लिए तुरंत अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की फौज मुख्यमंत्री की सेहत की देखभाल में लगी हुई है।

सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन उस समय बीमारी का शिकार हो गए, जब वह रोजाना की तरह स्वास्थ्य की दृष्टि से मॉर्निंग वॉक कर रहे थे।

मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री को अचानक से चक्कर आने की शिकायत हुई, मुख्यमंत्री के स्टाफ एवं परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वह तुरंत मुख्यमंत्री को लेकर राजधानी चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की देखभाल में जुट गई।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती किए गए मुख्यमंत्री के डॉक्टरों द्वारा तुरंत कुछ टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है।

फिलहाल डॉक्टरों की बड़ी फौज मुख्यमंत्री की सेहत की देखभाल में जुटी हुई है।

Next Story
epmty
epmty
Top