बाघिन में मिला बर्ड फ्लू वायरस- चिड़ियाघर बंद- कर्मचारियों की..

बाघिन में मिला बर्ड फ्लू वायरस- चिड़ियाघर बंद- कर्मचारियों की..

गोरखपुर। चिड़ियाघर के अंदर शक्ति नामक बाघिन में एच-5 एवियन इनफ्लुएंजा वायरस होने की पुष्टि के बाद उत्तर प्रदेश के चिड़ियाघरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गोरखपुर के साथ राज्य के लखनऊ, कानपुर एवं इटावा लायन सफारी को 7 दिन के लिए बंद कर दिया गया है‌।

बुधवार को गोरखपुर के चिड़ियाघर में बाघिन शक्ति में h5 एवियन इनफ्लुएंजा वायरस होने की पुष्टि के बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर एवं इटावा लायन सफारी को 7 दिन के लिए बंद करने के साथ-साथ बर्ड फूलों की पुष्टि के बाद गोरखपुर में कर्मचारियों की सैंपलिंग शुरू कर दी गई है।

बाघिन में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सभी कर्मचारियों की जांच का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही चिड़ियाघर को सैनिटाइज किया जा रहा है और अन्य जानवरों के बाड़े की भी जांच की जा रही है।

दोपहर बाद गुजरात की टीम मामले की जांच के लिए गोरखपुर पहुंच गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top