तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए मुस्लिम समाज के लोग

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इंडियन आर्मी के सम्मान में अल्बर्ट हॉल से निकाली गई तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए।
बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर इंडियन आर्मी के सम्मान में अल्बर्ट हॉल से तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रैली में शामिल होकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। अल्बर्ट हॉल से आरंभ हुई रैली न्यू गेट, बापू बाजार, सांगानेरी गेट, जोहरी बाजार और जामा मस्जिद इलाके से होकर निकली, जहां पुष्प वर्षा कर स्थानीय लोगों द्वारा तिरंगा रैली का स्वागत किया गया।
आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
तिरंगा रैली की मुख्य बात यह रही है कि बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग तिरंगा रैली में शामिल हुए हैं और जगह-जगह मुसलमानों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।
मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है।