बाद आरोप- अमेरिकी कपास पर केंद्र ने टैक्स घटाया- यह किसानों के साथ धोखा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिकी कपास पर लगने वाली 11% इंपोर्ट ड्यूटी से छूट देकर मोदी सरकार ने भारतीय किसानों के साथ धोखा किया है।
बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बडा आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने अमेरिकी कपास पर लगने वाले 11% टैक्स में कमी करते हुए उसे इंपोर्ट ड्यूटी से छूट दी है जो सरासर भारतीय किसानों के साथ धोखा है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाया है, जिसके चलते भारत को अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में अमेरिकी सामान को टैक्स फ्री करने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा है कि यह फैसला भारतीय किसानों को सुसाइड करने पर मजबूर कर देगा।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया है कि 19 अगस्त से लेकर 30 सितंबर तक यानी अगले 40 दिनों तक अमेरिका से आने वाले कपास पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे देश के बाजार में अमेरिकी कपास भारतीय कपास की तुलना में ₹15 से लेकर ₹20 प्रति किलो सस्ती हो जाएगी।
इस दौरान टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज भी अमेरिका की सस्ती कपास खरीद कर अपनी जरूरतों को पूरा कर लेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा है कि इसके बाद भारतीय किसानों की कपास कहां जाएगी?