CM योगी बोले – सपा ने रामलला को कैद रखा मिटाई अयोध्या की पहचान

CM योगी बोले – सपा ने रामलला को कैद रखा मिटाई अयोध्या की पहचान

अयोध्या। रविवार को आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा शासन में रामलला को तंबू में कैद रखा गया, रामभक्तों पर गोलियां चलवाई गईं और अयोध्या की पहचान मिटाने की साजिश रची गई।

सीएम योगी ने कहा कि श्रीराम ने सदियों तक अन्याय और अपमान सहा, लेकिन अंततः सत्य की ही विजय हुई। उन्होंने कहा कि “सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या विश्व की सांस्कृतिक राजधानी बन रही है। दीपोत्सव ने पूरी दुनिया को भारत की सनातन परंपरा का संदेश दिया है।

सीएम योगी ने मंच से कहा कि उत्तर प्रदेश में अब धर्म, विकास और सुरक्षा एक साथ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जो अयोध्या की पहचान मिटाने पर तुले थे, वे आज इतिहास के पन्नों में गुम हो गए हैं।”

Next Story
epmty
epmty
Top