CM का ऐलान-सभी पुलिस कार्मिकों को मिलेगा विशेष रजत जयंती पदक

देहरादून। मुख्यमंत्री की ओर से स्मृति दिवस के मौके पर की गई चार बड़ी घोषणाओं में से एक के अंतर्गत पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा, रैतिक परेड के अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से पुलिस लाइन में चार अहम घोषणाएं की गई है।
मंगलवार को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई रैतिक परेड के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पुलिस विभाग से जुड़ी चार अहम घोषणाएं की गई। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती प्रधान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर साल 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
उल्लेखनीय है कि हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाने वाला पुलिस स्मृति दिवस वर्ष 1959 में लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर चीनी सैनिकों के कपट पूर्ण हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 10 जवानों की याद में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में इस साल प्रदेश में विभिन्न ड्यूटी के दौरान बलिदान हुए पुलिसकर्मी को को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके परिवार को आर्थिक सहायता देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे राज्य की सीमाएं न केवल अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ी हुई है, बल्कि उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से भी जुड़ी है।