अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

अयोध्या। ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरे के मौके पर अयोध्या में राम दरबार समेत 8 विग्रहू की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम की नगरी में पहुंच चुके हैं। सबसे पहले हनुमानगढ़ का दर्शन पूजन करने वाले मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई है।


बृहस्पतिवार को अयोध्या में राम दरबार समेत 8 विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राम की नगरी में मौजूद है। अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पहुंचकर भगवान बजरंगबली का दर्शन पूजन किया और फिर रामलला के दरबार में पहुंचकर उन्होंने अपनी हाजिरी लगाई।

आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब राम मंदिर के प्रथम तल पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद है।

Next Story
epmty
epmty
Top