मुख्यमंत्री का दावा- राज्य से 2026 तक खत्म कर देंगे बाल विवाह

मुख्यमंत्री का दावा- राज्य से 2026 तक खत्म कर देंगे बाल विवाह

दिसपुर। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में बाल विवाह के मामलों में कमी आई है। वर्ष 2026 तक बाल विवाह को राज्य से पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य के बीस जनपदों में बाल विवाह के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के 35 जनपद ऐसे हैं जिनमें से 20 जनपदों में बाल विवाह के मामलों में 81फीसदी की कमी आई है, जिसके चलते हमें पूरी उम्मीद है कि वर्ष 2026 तक बाल विवाह को राज्य से पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बाल विवाह को एक सामाजिक बुराई करार देते हुए कहा है कि उनकी सरकार राज्य से समाज की एक बहुत बड़ी बुराई को खत्म करने की दिशा में तेजी के साथ काम कर रही है।

इसी का नतीजा है कि राज्य के बीस जनपदों में बाल विवाह के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है।

Next Story
epmty
epmty
Top