कर्मचारियों को केंद्र का दीपावली गिफ्ट- आठवें वेतन आयोग को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से दीपावली के त्यौहार के बाद कर्मचारियों को एक बड़ा गिफ्ट देते हुए आठवें वेतन आयोग के गठन को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मंगलवार को केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली बाद का गिफ्ट देते हुए केंद्र सरकार की कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन को अपनी मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय कैबिनेट में आठवें वेतन आयोग के कार्य क्षेत्र की मंजूरी देते हुए इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है।
गठित किया गया आठवां वेतन आयोग अब 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार के सामने पेश करेगा।
1 जनवरी 2026 से इन सिफारिशों के लागू होने की संभावनाएं है।
Next Story
epmty
epmty


