BJP का कांग्रेस दफ्तर पर बवाल- देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को

लखनऊ। बिहार में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता को गाली देने का मामला तूल पकड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर रही है।
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के मामले में बिहार के बेगूसराय से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक प्रदर्शन चल रहा है।
भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया है, कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी माफी मांगो, इंडी गठबंधन मुर्दाबाद और देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को जैसे नारे जमकर लगाए हैं।
उधर बिहार की राजधानी पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ कई स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, इन होर्डिंग में राहुल और तेजस्वी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।


