PM के बाद अब राहुल भी करेंगे हिमाचल तथा पंजाब का दौरा

PM के बाद अब राहुल भी करेंगे हिमाचल तथा पंजाब का दौरा

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी बाढ़ ग्रस्त हिमाचल और पंजाब का दौरा करेंगे।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार गांधी की यात्रा का समय अभी निश्चित नहीं हुआ है लेकिन वह इसी सप्ताह हिमाचल प्रदेश और पंजाब जाएंगे और वहां बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि गांधी बाढ़ की स्थिति पर बराबर नजर रखे हैं और उनका कहना है कि वह पीड़ितों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उनका कहना था कि गांधी बाढ़ की स्थिति को लेकर बराबर हिमाचल सरकार के संपर्क में है। यह पूछने पर कि क्या गांधी बाढ़ पीड़ित उत्तराखंड भी जाएंगे।

सूत्रों ने कहा कि इसकी अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस पूरे मौसम में जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं हो रही है जिसके कारण राज्य को जन धन का भारी नुकसान हुआ है। पंजाब और हरियाणा में बाढ़ के कारण तबाही मची है और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान करने से पहले आज सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा करने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हो रहा हूं। सरकार इस कठिन घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Next Story
epmty
epmty
Top