मेला ड्यूटी को आई महिला कांस्टेबल का मर्डर- झाड़ियां में मिली लाश

मेला ड्यूटी को आई महिला कांस्टेबल का मर्डर- झाड़ियां में मिली लाश

बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा मेला ड्यूटी पर आई महिला कांस्टेबल की हत्या कर दी गई है। हमलावर ने महिला सिपाही की हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों के भीतर फेंक दिया। पुलिस ने हाईवे पर उगी झाड़ियों से सिपाही की लाऐबरामद की है।

बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाने से रामनगर में आयोजित लोधेश्वर महादेवा मेला ड्यूटी पर आई महिला सिपाही विमलेश की हत्या कर दी गई है।

सुल्तानपुर जनपद के थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के गांव भभूत की रहने वाली महिला कांस्टेबल विमलेश बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाने में तैनात थी, उसकी ड्यूटी रामनगर थाना क्षेत्र में आयोजित लोधेश्वर महादेव मेला में लगाई गई थी।

बुधवार की सवेरे मसौली थाना क्षेत्र के बिंदोरा गांव के पास हाईवे किनारे उगी झाड़ियों के भीतर से महिला कांस्टेबल का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या रेंज के पुलिस महा निरीक्षक प्रवीण कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि महिला कांस्टेबल का शव तकरीबन 2 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने घटना स्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य से जुटाए है।

आईजी ने बताया है कि मृतका पुलिस कर्मी के एक पुलिस सिपाही से नजदीकी संबंध थे, कुछ समय पहले महिला ने उक्त कांस्टेबल पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी और मुकदमे में समझौता हो गया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक की गई जांच में महिला कांस्टेबल की हत्या उसी के साथी सिपाही द्वारा किए जाने की आशंका है।

फिलहाल आरोपी सिपाही फरार है और उसकी तलाश में गठित की गई पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top