सड़क पर टहलते मुखिया के बेटे की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर करदी हत्या

सड़क पर टहलते मुखिया के बेटे की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर करदी हत्या

नई दिल्ली। मुखिया अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गई हुई थी । घर पर अकेले बेटे की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

गौरतलब है कि बिहार के सारण जिले के सगड़ी की ग्राम मुखिया मंजू देवी है। मंजू देवी के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसका 22 साल का बेटा सूरज कुमार जमीन के लेनदेन का काम करता था। बताया जाता है कि मुखिया मंजू देवी अपने अन्य परिजनों के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए गई हुई थी।

बताया जाता है कि घर पर रह रहा मुखिया मंजू देवी का बेटा सूरज कुमार गांव के कुछ दूरी पर मुख्य सड़क पर से गुजर रहा था तभी अज्ञात बदमाश आए और उन्होंने उसके सीने में गोली मार दी। बताया जाता है कि गोली लगने से सूरज गंभीर रूप से घायल होकर वही गिर पड़ा। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर के जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top