रिश्वत लेते अरेस्ट की गई दरोगा और हेड कांस्टेबल सस्पेंड
गाजियाबाद।₹50000 की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार की गई महिला दरोगा प्रिया सिंह और हेड कांस्टेबल शाहिद को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। भ्रष्टाचार के मामले को लेकर हुई इन दो गिरफ्तारियां से अब विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर थाने की महिला दरोगा प्रिया सिंह और हेड कांस्टेबल शाहिद को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला दरोगा और मुंशी के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद से अभी तक थाने में हड़कंप मचा हुआ है, बताया जा रहा है कि शिकायत करने वाले पीड़ित को भी पुलिस अब डराने धमकाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ की ओर से रिश्वतखोरी के इस बड़े मामले का संज्ञान लेते हुए महिला दरोगा प्रिया सिंह और हेड कांस्टेबल शहीद को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
एंटी करप्शन की ओर से रिश्वत लेते अरेस्ट की गई महिला दरोगा और हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आज दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।


