बजरंग दल नेता की हत्या के बाद तनाव- शहर में लगाया कर्फ्यू

बजरंग दल नेता की हत्या के बाद तनाव- शहर में लगाया कर्फ्यू

मंगलुरु। बजरंग दल नेता एवं 2022 में हुए फाजिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुहास शेट्टी की हत्या की घटना के बाद बने तनाव के देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हत्या की इस वारदात के सिलसिले में आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इस बीच भाजपा ने इस मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी को सौंपने की डिमांड उठाई है।

शनिवार को कर्नाटक में बजरंग दल नेता एवं वर्ष 2022 में हुए फाजिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुहास शेट्टी की हत्या के मामले में अब्दुल सफ़वान, नियाज, मोहम्मद मुजम्मिल, खालंदर शफी, आदिल मेहरुफ, नागराज, रंजीत और रिजवान को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि बजरंग दल नेता सुहास शेट्टी की 1 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से शहर में 6 मई तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जगह-जगह पुलिस की तैनाती करते हुए आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

इस बीच कर्नाटक सरकार ने बढ़ती सांप्रदायिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एंटी कम्युनल ट्रांसपोर्ट बनाने का फैसला लिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top