चारपाई पर सो रहा था कैंसर का मरीज किसी ने मार दी गोली

चारपाई पर सो रहा था कैंसर का मरीज किसी ने मार दी गोली

मेरठ। कैंसर से पीड़ित ब्रजवीर चारपाई पर आराम कर रहा था तभी किसी अज्ञात हमलावर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस अब हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

बताया जाता है कि मेरठ जनपद के रोहटा गांव के रहने वाले ब्रजवीर सिंह कैंसर से पीड़ित थे। बताया जाता है कि कैंसर के बीमार होने के कारण ब्रजवीर ज्यादातर आराम करते रहते थे। बताया जाता है कि कल दोपहर जब परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे तभी किसी ने उनके घर में लगी खिड़की से चारपाई पर लेटे ब्रजवीर सिंह को गोली मार दी।

बताया जाता है कि गोली लगने से ब्रजवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। मृतक ब्रजवीर के पुत्र रोहित की तरफ से पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story
epmty
epmty
Top