माओवादियों ने फिर की हत्या- पुलिस जांच में जुटी- इलाके में मचा कोहराम

माओवादियों ने फिर की हत्या- पुलिस जांच में जुटी- इलाके में मचा कोहराम

बीजापुर। थाना जांगला क्षेत्र के ग्राम बेंचरम में माओवादियों ने एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। घटना दिनांक 16-17 सितंबर की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय दशरू राम ओयाम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने दशरू राम ओयाम पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उन्हें उनके घर से बाहर निकाला और धारदार हथियार (टंगिया) से हमला करके उनकी हत्या कर दी।

थाना जांगला में इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की तस्दीक की और मर्ग/अपराध संख्या दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूदगी दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।

Next Story
epmty
epmty
Top