गोवा अग्निकांड में बड़ा एक्शन-इस देश में दबोचे गए भगोड़े लूथरा ब्रदर्स

गोवा अग्निकांड में बड़ा एक्शन-इस देश में दबोचे गए भगोड़े लूथरा ब्रदर्स

नई दिल्ली। गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के बाद देश छोड़कर भागे लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिए गए हैं, अरेस्ट किए गए भाइयों को अब भारत लाया जा रहा है, उनके प्रत्यार्पण की कार्यवाही शुरू हो गई है।

बृहस्पतिवार को गोवा के नाइट क्लब में हुए भयंकर अग्निकांड के मामले में लिए गए बड़े एक्शन के अंतर्गत क्लब में आग लगने के बाद भारत को छोड़कर भागे लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट की वैधता पहले ही समाप्त की जा चुकी है।

गिरफ्तार किए गए लूथरा ब्रदर्स को अब भारत लाया जा रहा है, जिसके चलते उनके प्रत्यार्पण की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।उल्लेखनीय है कि 6 दिसंबर की रात गोवा के नाइट क्लब में लगी आग की चपेट में आकर 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस भयंकर अग्निकांड के बाद तुरंत लूथरा ब्रदर्स गौरव एवं सौरव देश छोड़कर भाग गए थे। दोनों भाइयों की अरेस्टिंग के लिए सीबीआई द्वारा इंटरपोल के माध्यम से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया था।

Next Story
epmty
epmty
Top