पति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की हत्या- शव के टुकड़े नदी में फेंके

पति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की हत्या- शव के टुकड़े नदी में फेंके

हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में मेडचल-मलकजगिरी जिले के बोडुप्पल इलाके के बालाजी हिल्स में एक वीभत्स घटना सामने आई है, जहाँ एक गर्भवती महिला(25) की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी है।

मृतका की पहचान स्वाति के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र रेड्डी और स्वाति विकाराबाद जिले के कामारेड्डीगुडा के रहने वाले थे। उन्होंने प्रेम विवाह किया था और बोडुप्पल में रहते थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर होने वाले विवाद ने इस नृशंस हत्या को जन्म दिया। महेंद्र ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुये स्वाति की हत्या करने के बाद उसके शरीर के टुकड़े कर दिए। उसने उन्हें ठिकाने लगाने के लिए टुकड़ों को बैग में भर दिया।

घर से अजीबोगरीब आवाजें सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस को बैग में शरीर के टुकड़े मिले और उसने तुरंत महेंद्र को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान, उसने स्वाति का सिर, हाथ और पैर काटकर मूसी नदी में फेंकने की बात कबूल की।पुलिस टीमों ने शरीर के अन्य अंगों को बरामद करने के लिए नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top