महिला मंत्री को भेजें अश्लील मैसेज एवं कॉल कर किया परेशान

महिला मंत्री को भेजें अश्लील मैसेज एवं कॉल कर किया परेशान

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार में महिला मंत्री को अश्लील मैसेज एवं कॉल करके परेशान करने का युवक ने दुस्साहस दिखाया है। मामला सामने आने के बाद सक्रिय हुई मुंबई पुलिस ने खोजबीन कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

मुंबई पुलिस ने पुणे के रहने वाले 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अरेस्ट किए गए युवक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार में महिला मंत्री पंकजा मुंडे को अश्लील मैसेज भेजने के अलावा कॉल करके भी परेशान किया है।

मामला सामने आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए पुणे के रहने वाले 25 वर्षीय अमोल काले को गिरफ्तार किया है।

अरेस्टिंग के बाद पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती मान ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अब आईटी एक्ट के अंतर्गत आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top