नाश्ते के दौरान गार्ड पर हमला- जेल तोड़कर 6 कैदी हुए फरार

अगरतला। आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी समेत आधा दर्जन कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए हैं। गार्ड पर हमला करने के बाद उसे घायल कर फरार हुए कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अभियान शुरू कर दिया है।
बुधवार को उत्तर त्रिपुरा के धर्मनगर स्थित उप जेल से आधा दर्जन कैदी फरार हो गए हैं, इनमें एक कैदी जेल के भीतर आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
बुधवार को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट देबजानी चौधरी ने बताया है कि आज सवेरे तकरीबन 6:00 बजे कैदियों को रोजमर्रा के काम एवं नाश्ता आदि के लिए उनकी सेलों से छोड़ा गया था।
तभी अचानक से कैदियों ने जेल के गार्ड गेदू मियां पर हमला बोल दिया। कैदियों के अटैक की चपेट में आया गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान सभी आधा दर्जन कैदी जेल के मुख्य द्वार से फरार हो गए। उन्होंने बताया है कि फरार हुए कैदियों में सुनील देब बर्मा उम्र कैद की सजा काट रहा था।
उत्तर त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार राय ने बताया है के जेल क्रैश कर आधा दर्जन कैदियों के फरार होने की घटना के बाद जनपद के सभी पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है और सभी निकासी बिंदुओं को सील कर गंभीरता से चेकिंग की जा रही है।