गोवा अग्निकांड- भारत के शिकंजे में लूथरा ब्रदर्स-थाईलैंड ने खदेड़ा

नई दिल्ली। गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में हुए भयंकर अग्निकांड के बाद देश छोड़कर भागे लूथरा ब्रदर्स भारत के शिकंजे में फंस गए हैं। डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू करते हुए थाईलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ राजधानी दिल्ली के लिए रवाना कर दिया है।
मंगलवार को थाईलैंड पुलिस ने गोवा के नाइट क्लब बिर्च बाय रोमियो लेन में हुए भयंकर अग्निकांड के बाद देश छोड़कर भागे लूथरा ब्रदर्स सौरभ लूथरा एवं गौरव लूथरा जिन्हें पिछले दिनों 11 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, दोनों भाइयों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैंकाक से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया है।
बताया जा रहा है कि थाईलैंड से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ भारत खदेड़े गए लूथरा ब्रदर्स मंगलवार की दोपहर तक राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां गोवा पुलिस की एक टीम उन्हें अपने कब्जे में लेने के लिए इंतजार में लग गई है।
दोनों भाइयों को गोवा पुलिस द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया जाएगा और फिर उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में ट्रांसिट डिमांड के लिए गोवा पुलिस अदालत के सामने पेश करेगी।
उल्लेखनीय है कि गोवा के नाइट क्लब में 6 दिसंबर को हुए भयंकर अग्निकांड की चपेट में आकर 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस भयंकर अग्निकांड के बाद सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे, जहां 11 दिसंबर को थाईलैंड पुलिस द्वारा दोनों भाइयों को फुकेट में हिरासत में ले लिया गया था। एकलूथरा ब्रदर्स पर लापरवाही और गैर इरादतन मर्डर का मामला दर्ज किया जा चुका है।


