घंटाघर की मोनी की थी खंडहर में मिली लाश- दुष्कर्म के बाद ई रिक्शा....

मेरठ। खंडहर के भीतर मिली न्यूड लाश घंटाघर की मोनी की थी। इलाके के ई रिक्शा चालक ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की थी। लाश की पहचान करने के साथ पुलिस आरोपी को आज जेल यात्रा पर रवाना करेगी।
महानगर के कैंट थाना क्षेत्र के खंडहर में न्यूड मिली महिला की लाश शहर के घंटाघर की रहने वाली मोनी की निकली है। 9 जून से ही पुलिस लगातार लाश की शिनाख्त में जुटी हुई थी। पुलिस को कोई कुल्लू नहीं मिल रहा था।
इसी बीच आसपास के सीसी टीवी कैमरे जब चेक कराए गए तो उनमें से एक फुटेज के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंची। सीसीटीवी के आधार पर महिला की पहचान घंटाघर इलाके की रहने वाली मोनी के रूप में हुई है।
इसी सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस ई रिक्शा चालक तक पहुंची जो मोनी को खंडहर में ले गया था और वहां दुष्कर्म करने के बाद ई रिक्शा चालक ने विरोध किए जाने पर मोनी की हत्या कर दी थी।
Next Story
epmty
epmty