अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष सस्पेंड

अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष सस्पेंड

तिरुवनंतपुरम। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे राहुल ममकूटाथिल को 6 महीने के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। अभिनेत्री और लेखिका द्वारा सस्पेंड किए गए कांग्रेस विधायक पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाए गए थे।

सोमवार को कांग्रेस हाई कमान की ओर से की गई कार्यवाही के अंतर्गत एक्ट्रेस गिनी जॉर्ज और लेखिका हनी भास्करन की ओर से लगाए गए अश्लील मैसेज भेजने के आरोपों के बाद युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले विधायक राहुल ममकूटाथिल को आज 6 महीने के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।

आज हुए इस निलंबन के बाद अब विधायक राहुल ममकूटाथिल केरल विधानसभा के आने वाले सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे। इस बीच केरल के कई महिला आयोग ने विधायक राहुल से इस्तीफा की डिमांड उठाई है।

केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर नवंबर 2024 में हुए उपचुनाव के बाद सस्पेंड किए गए राहुल ममकूटाथिल विधायक बने थे।

Next Story
epmty
epmty
Top