कोहरे से कोहराम-चार बसों की टक्कर से पैसेंजरों में मची चीख पुकार

रेवाड़ी। वातावरण में आकर पसरे कोहरे ने राष्ट्रीय राजमार्ग 352 डी पर कोहराम मचाते हुए चार बसों की आपस में जोरदार भिड़ंत करवा दी। टक्कर होते ही भीतर बैठे पैसेंजरों में बुरी तरह से कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की राहत टीम में मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई।
रविवार को हरियाणा के रेवाड़ी जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 352 डी पर रेवाड़ी से चलकर झज्जर की तरफ जा रही चार बसों की आपस में एक के बाद एक जोरदार टक्कर हो गई।
भीषण कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से हुई टक्कर के बाद बस में सवार लोगों में बुरी तरह से चीख पुकार मच गई। मौके पर हुए शोर शराबे की आवाज को सुनकर स्थानीय लोग दौड़ धूप करते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे से अवगत कराया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की राहत टीम में मौके की तरफ दौड़ पड़ी। पुलिस ने बसों में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। हालांकि घायलों की सही संख्या की अभी पता नहीं चल पाया है, प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि होनी बाकी है। अधिकारियों ने कहा है कि घटना की विस्तृत जांच के बाद की दुर्घटना की सही परिस्थितियों का पता चल पाएगा।


