राजधानी में डबल मर्डर- कर दी मां बेटे की हत्या- फोन रिसीव नहीं करने..

राजधानी में डबल मर्डर- कर दी मां बेटे की हत्या- फोन रिसीव नहीं करने..

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देते हुए 42 साल की महिला और उसके 14 साल के बेटे की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दोनों के शव घर के भीतर से बरामद करने के साथ ही हत्या की इस वारदात के सिलसिले में महिला के नौकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर-प्रथम इलाके में रहने वाली 42 साल की रुचिका सैवानी और उसके 14 वर्षीय बेटे क्रश सैवानी की हत्या कर दी गई है। दोनों की लाश उनके घर के भीतर से बरामद की गई है।

डबल मर्डर की इस वारदात का उस समय पता चला जब मौत का निवाला बनी रुचिका के 44 वर्षीय पति कुलदीप ने फोन किया था और वह रिसीव नहीं हुआ, इसके बाद कुलदीप ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी और बेटा फोन नहीं उठा रहे हैं।

घर का दरवाजा बंद है और गेट तथा सीढ़ियों पर खून के निशान मौजूद है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, जहां मां बेटे की लाशे लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस ने इस दौरान मौके से भागने की कोशिश कर रहे महिला के नौकर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया मुकेश रुचिका की कपड़ों की दुकान पर ड्राइवर और हेल्पर के तौर पर काम करता था।

नौकर के हाथों मौत का निशाना बनी रुचिका अपने पति के साथ मिलकर लाजपत नगर मार्केट में कपड़ों की शॉप चलाती थी।

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मर्डर की वजह और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Next Story
epmty
epmty
Top