डबल मर्डर-लड़का लड़की के चेहरे कुचल पेड़ पर लटकाई लाशें

डबल मर्डर-लड़का लड़की के चेहरे कुचल पेड़ पर लटकाई लाशें
  • whatsapp
  • Telegram

कुशीनगर। डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देते हुए 20 साल के लड़के और 15 साल की लड़की की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर लटकते मिले दोनों शव नीचे उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

बुधवार को कुशीनगर में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देते हुए 20 साल के लड़के और 15 साल की लड़की की साथ हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है पेड़ पर लटकते मिले लड़का और लड़की मंगलवार की सवेरे से अपने घर से गायब थे, दोनों के परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। इस संबंध में लड़की के पिता की ओर से थाने पर तहरीर भी दी गई थी।

बुधवार को लड़का और लड़की की लाशे पेड़ पर लटकती हुई मिलने से इलाके में सनसनी सी फैल गई है। दोनों की बेरहमी के साथ हत्या की गई थी। कातिलों ने लड़का और लड़की की हत्या करने के बाद उनके चेहरे बुरी तरह से कुचलने के बाद उनकी लाश पेड़ पर लटका दी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर लटकती मिली दोनों लाशें नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। डबल मर्डर की इस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top