कुत्तों ने खोला लड़की के मर्डर का राज- खोज निकाली लड़की की लाश

कुत्तों ने खोला लड़की के मर्डर का राज- खोज निकाली लड़की की लाश
  • whatsapp
  • Telegram

प्रयागराज। सड़कों पर इधर-उधर विचरण करते हुए घूमने वाले कुत्तों को लेकर देश भर में चारों तरफ चर्चाओं का दौर चल रहा है, ऐसे हालातों के बीच कुत्तों ने लड़की के मर्डर के राज को उजागर कर दिया है, कुत्तों के मिट्टी खोदने पर जमीन में दबी दिखाई दी लड़की के सिर और चेहरे पर गहरी चोट के निशान है।

प्रयागराज जनपद के गंगा पार के करवई स्थित लखरावा गांव में सवेरे के समय लड़की की लाश जमीन में दबी मिलने से चारों तरफ हड़कंप मच गया है, इस मामले का उस समय पता चला जब सड़कों पर विचरण करते हुए घूमने वाले कुत्ते उस जगह जमीन खोद रहे थे।


मिट्टी के अंदर लड़की के दबे होने की जानकारी मिलते ही दौड़ धूप करते हुए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि लड़की का एक हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा बाहर दिखाई दे रहा है। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी।


ग्रामीणों की सूचना पर एसीपी चंद्रपाल सिंह को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और मिट्टी खुदवा कर उसके नीचे दबी लाश को बाहर निकलवाया। अधिकारियों ने लाश देखकर शव के तीन-चार दिन पहले घटना होने की आशंका जताई है। जिस जमीन पर लड़की की लाश दफनाई गई है वह रामचंद्र यादव की होना बताई जा रही है। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर लड़की का स्पोर्ट्स शूज और मौज भी पड़ा हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस ने चौक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top